ग्राउंड जीरो पर हरिद्वार एसएसपी नवनीत भुल्लर की तत्परता, महज चार घंटे में अपहृत बच्ची सकुशल बरामद…
बीती रात हरिद्वार के तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर स्वयं पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
सिटी कोतवाली, AHTU और CIU की पांच संयुक्त टीमें गठित कर संवेदनशील क्षेत्रों, बॉर्डर, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया। मैन्युअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर महज चार घंटे में बच्ची को ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में सकुशल बरामद कर लिया गया।
हरिद्वार पुलिस अब जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अपहरणकर्ता की तलाश में सक्रिय है।
