हरिद्वार में नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, ज्वालापुर पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन, हुए सकुशल बरामद, जानिए पूरा मामला…
जनपद हरिद्वार में थाना ज्वालापुर पुलिस की तत्परता ने लापता बच्चों को उनके परिवारों तक चंद घंटों में सुरक्षित पहुँचाया…
दिनांक 22/02/2026 को अमित वर्मा पुत्र स्वर्गीय बुधीराम निवासी मोहल्ला चकलान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के द्वारा सूचना दी कि मेरा लड़का यश वर्मा उम्र 11 वर्ष जो दिनांक 21/02/2026 को घर से अपने दोस्त के पास खेलने के लिए जाना बताएं था जो अभी तक नहीं मिले हैं। सूचना से तत्काल प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर महोदय को अवगत कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा तत्काल नाबालिग बच्चों के गुम होने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल परिजनों से संपर्क कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अन्य के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया आसपास पूछताछ की गई ।
ज्वालापुर पुलिस की तत्परता तत्काल एक्शन से उक्त नाबालिक बच्चों को मालवीय धाम के आसपास से सकुशल बरामद किया गया।
जानकारी करने पर यश वर्मा द्वारा बताया मेरे दो और दोस्त आदित्य उम्र 11 वर्ष अनुज उम्र 14 वर्ष भी मेरे साथ थे।
नाबालिग बच्चों के परिजनों को थाना ज्वालापुर बुलाकर सकुशल परिजनों को सौंपा गया। ज्वालापुर पुलिस के तत्काल एक्शन की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा हो रही है।
नाबालिग बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल आलोक नेगी , कांस्टेबल कपिल कुमार,कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल नवीन छेत्री शामिल थे।

