तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे बनायी गयी एसएसपी टिहरी गढ़वाल….

0

टिहरी: प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली आईपीएस श्वेता चौबे की धामी सरकार ने बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जनपद टिहरी गढ़वाल में जिम्मेदारी दी है आज नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे के आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तत्पश्चात कार्यभार ग्रहण किया गया।

श्वेता चौबे पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखें।

इसके पश्चात श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे अभियान—विशेष रूप से नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था—को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के सभी अधिकारी गण को निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed