मातृत्व दिवस पर टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीय संवाद बना मिसाल…
टिहरी गढ़वाल: मातृत्व का एहसास, मातृत्व के प्रति जिम्मेदारी का आत्मीय भाव स्वयं एक माँ से अधिक कोई नहीं समझ सकता, मातृत्व दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे की महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम ने इस मातृत्व दिवस को बेहद खास बना दिया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने टिहरी पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं में कार्यरत महिला पुलिस कार्मिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को मातृत्व, कर्तव्य एवं संवेदनशीलता के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ पुलिस सेवा में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी और एक माँ के रूप में दोहरी भूमिका निभाना अदम्य साहस, धैर्य और उत्कृष्ट संतुलन का प्रतीक है। अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच इस कठिन तालमेल को बनाए रखने के लिए इन महिलाओं को सलाम!
इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, कार्य एवं परिवार के बीच संतुलन तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा सभी महिला कार्मिकों को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिस कार्मिकों ने SSP श्वेता चौबे द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेश एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा इसे अपने लिए अत्यंत उत्साहवर्धक बताया।
टिहरी पुलिस द्वारा मातृत्व दिवस के अवसर पर सभी माताओं को शुभकामनाएं दी।













