एसएसपी श्वेता चौबे के निशाने पर अवैध शराब तस्कर, चंडीगढ़ मार्क शराब के साथ मौके से दो तस्कर दबोचे…

0

टिहरी गढ़वाल: अवैध शराब तस्करों पर प्रदेशभर में कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है हरियाणा, चंडीगढ़ से तस्करी करने वाले शातिर अब लगातार उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार की गिरफ्त में आ रहे है। जनपद टिहरी गढ़वाल में नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों आदि के चेकिंग किए जाने के आदेश निर्देश जारी किए गए थे।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशों का असर सबसे पहले थाना मुनि की रेती में देखने को मिला, जहां सीओ नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व थाना स्तर पर गठन किया गया तथा सभी चौकी प्रभारी गणों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। चेकिंग अभियान के अंतर्गत “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा दिनांक 06.04.2026 को रात्रि 2350 बजे गुलर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से अवैध रूप से ले जाए जा रही चंडीगढ़ मार्क की 60 पेटियां बरामद हुई। पेटियों को चेक करने पर अवैध 30 पेटी Discount premimun whisky तथा 30 पेटी Rajdhani whisky बरामद हुई। उपरोक्त वाहन का चालक सोनू पुत्र नरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर भनेडा बिजनौर (उम्र 22 वर्ष) तथा अन्य अभि0 निपेंद्र पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम मेमन पोस्ट ऑफिस बनेड़ा किरतपुर जिला बिजनौर उम्र 22 वर्ष* वाहन में सवार था। अभियुक्त गणों से पूछताछ करने पर यह शराब शिवालिक नगर हरिद्वार से किसी व्यक्ति के माध्यम से श्रीनगर को ले जा रहे थे। अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
1- 60 पेटी (30 पेटी Discount premimun whisky) तथा (30 पेटी Rajdhani whisky) अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्क करीब ₹50000/- से अधिक
2- बोलेरा पिक संख्या UP 11BT-5027

मामले में अभियुक्तों की पहचान सोनू पुत्र नरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर भनेडा बिजनौर (उम्र 22 वर्ष), निपेंद्र पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम मेमन पो0 भनेड़ा,किरतपुर जिला बिजनौर (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई।

अभियुक्त सोनू के विरुद्ध पहले मु0अ0स0-270/2025 धारा 60(1) पंजाब अधिनियम थाना पंचकूला सेक्टर 5 में मुकदमे दर्ज है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, उप निरीक्षक अशोक रावत चौकी प्रभारी गूलर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, नरेश तोमर थाना मुनि की रेती शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed