चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, डीएम मयूर दीक्षित ने हेलीकॉप्टर बुकिंग पर की अहम अपील….
Oplus_131072
हरिद्वार: चारधाम यात्रा 2026 के सुव्यवस्थित, सुगम संचालन के लिए धामी सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है…
जनपद हरिद्वार में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा प्रारंभ होने पर यात्रा संबंधित बुलेटिन सूचना विभाग द्वारा जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लोग गलत वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर बुकिंग या अन्य बुकिंग कराकर परेशान होते हैं। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि जो कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट है वहीं से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग करें।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि भ्रामक एवं झूठी खबरो का प्रचार-प्रसार न किया जाए। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया सेल भी तैयार किया गया है जिससे मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि यदि कोई उनके विभाग से संबंधित कोई भी ऐसी खबर होती है जो भ्रामक एवं झूठी है तो उसका तत्काल खंडन किया जाए।
डीएम मयूर दीक्षित ने मीडियाकर्मियों एवं आम जनमानस से अपेक्षा की है कि अगर कोई भी सूचना है तो उसको पहले संबंधित अधिकारी से प्रमाणिक कर ले तथा संबंधित का वर्जन भी जरूर लें ताकि आमजन मानस को सही जानकारी उपलब्ध हो सके।
