अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा कई गिरफ्तार, कप्तान नवनीत सिंह ने की एसएसआई अनुज सिंह त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा….

0

हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कनखल पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश कर कई बड़े खुलासे किये, यह नेटवर्क शातिरों द्वारा दिल्ली से संचालित किया जाता था…

इस मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा दो दंपती समय छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कनखल से तीन दिन पहले एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस और एसओजी की टीमों को लगाया गया था।

6 आरोपित गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरा की पड़ताल और मुखबिर तंत्र की मदद से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए कनखल से अपह्रत बच्ची और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी एक मासूम को बरामद कर लिया।

इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी नवनीत कुमार ने एसएसआई कनखल अनुज कुमार सिंह की पीठ थपथपाते हुए प्रशंसा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed