चंदा चोरी का कालक्रम बना भाजपा की गले की फांस, रामनगर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ‘चंदाखोर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन’

0

The timeline of the donation theft scandal has become a major liability for the BJP; former Ramnagar MLA Ranjeet Rawat launched a scathing attack on the party regarding the Badrinath Temple offerings, declaring, “The agitation against this donation-pilfering government will continue.”

Screenshot_20260708_171706_WhatsApp

चंदा चोरी का कालक्रम बना भाजपा की गले की फांस, रामनगर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ‘चंदाखोर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन’….

9

रामनगर: चंदा चोरी की आग धर्मनगरी अयोध्या से चलकर अब देवभूमि उत्तराखंड में आ पहुँची है राम नाम की आड़ में श्रद्धालुओं की आस्था से हुए खिलवाड़ में कांग्रेस पार्टी भी जमकर भाजपा को घेर रही है अयोध्या राम मंदिर के चंदे के बाद अब केदारनाथ के कथित 216 किलो सोने और बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर उत्तराखंड की सियासी उफान चरम पर है, रामनगर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया,इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मंदिरों के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रामनगर के रानीखेत रोड पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया और मंदिरों के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों को लेकर नाराजगी जताई।

 

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि इतिहास में बाबर, सिकंदर, खिलजी और गजनवी द्वारा मंदिरों को लूटे जाने की बातें पढ़ी थीं, लेकिन आज जिन लोगों ने हम रामलला को लाए हैं का नारा दिया, उन्हीं पर रामलला के चंदे, केदारनाथ के सोने और बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं. रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था से चढ़ाया गया धन और संपत्ति सुरक्षित रहनी चाहिए, लेकिन लगातार सामने आ रहे मामलों ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चंदाखोर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है और जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.

 

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए जैसी किसी भी चोरी के आरोपी के खिलाफ होती है, उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता को जवाब देना होगा और मंदिरों की संपत्ति में कथित हेराफेरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से दिया गया चढ़ावा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है और यदि उसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed