समाज सेवा के लिए प्रतिबद्धता की मिसाल बन्नु बिरादरी देहरादून की नवगठित कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष दीपक भाटिया ने जताया आभार….
देहरादून: समाज सेवा में अनुकरणीय कार्यों के रूप में स्थापित बन्नू बिरादरी देहरादून की कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक भाटिया ने आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए घोषित कर दी।
नवगठित कार्यकारिणी में मुख्य रूप से संतोष सिंह नागपाल महासचिव, रमेश खानिजो कोषाध्यक्ष, विक्की खन्ना वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अमित गुलाटी उपाध्यक्ष,उमेश मिनोचा उपाध्यक्ष, पंकज कालरा उपाध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया, साथ ही नई कार्यकारिणी में 9 सचिव, 1 ऑडिटर और 21 कार्यकारिणी सदस्यों को भी नियुक्त किया गया।
ऑल इंडिया बन्नू बिरादरी ट्रस्ट के ट्रस्टी अमित कपूर एवं संजीव विरमानी ने नवनिर्मित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समाज के कल्याण, एकता एवं प्रगति के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया।
समाज के प्रति उनके सहयोग एवं जुड़ाव को देखते हुए कैंट विधानसभा सविता कपूर बन्नू बिरादरी देहरादून का मुख्य संरक्षक घोषित किया गया।
कार्यकारिणी में 8 अति वरिष्ठ सदस्य बन्नू बिरादरी देहरादून के संरक्षक के रूप में संगठन को अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन, अनुभव एवं सहयोग प्रदान करेंगे जिनमें अमर नाथ आहूजा,सोम नाथ भाटिया, प्रवीण चंदान, हरबंस लाल चावला,भीम सेन विरमानी, लद्धा राम नागपाल, जगदीश कपूर, मदन लाल चांदना शामिल रहे।
बैठक के दौरान अध्यक्ष दीपक भाटिया ने नवनिर्मित टीम का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से संगठन बन्नू बिरादरी समाज के कल्याण, एकता एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
उन्होंने पूरी नई टीम को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सफल, सार्थक एवं उपलब्धिपूर्ण दो वर्षीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।






