September 14, 2026

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में भव्य पूजन समारोह,चैयरपर्सन राखी घनशाला ने किया शुभारंभ….

0
Screenshot_20260914_170953_WhatsApp

देहरादून: ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति के उल्लास से थिरकते कदमों के बीच ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीगणेश का भव्य स्वागत हुआ।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने भगवान गणपति की आरती के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राफिक एरा के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक साथ आरती में भाग लेकर गणपति की आराधना की।

उत्सव का रंग चढ़ा तो ग्राफिक एरा का परिसर भी गणपति बप्पा की भक्ति में रंग गया। संगीत, मस्ती और उमंग से सजे माहौल में छात्र-छात्राओं ने जमकर उत्साह देखने को मिला, प्रस्तुतियों के बीच गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे, वहीं गीतों पर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। टीम रंगमंच की भगवान श्री गणेश के जन्म पर आधारित स्किट ने पौराणिक प्रसंग को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। देवभूमि टीम ने गढ़वाली नाट्य प्रस्तुति में लोकनृत्य और अभिनय के सुंदर मेल से गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed