November 28, 2026

ऊधम सिंह नगर में अपराधियों पर मंडराने लगे खतरे के काले बादल,एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फ़रार अभियुक्त से हुई पुलिस की मुठभेड़….

0
FB_IMG_1795854458579

ऊधम सिंह नगर: अपराध के रास्ते पर बदमाशों की नींद उड़ाने के लिए उधमसिंहनगर पुलिस ने कमर कस रखी है एसएसपी माणिकांत मिश्रा ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तय समय सीमा में कार्रवाई कर अपनी मंशा को फिर स्पष्ट कर दिया कि अपराध नियंत्रण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी..

एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित एवं फरार चल रहे अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी का विवरण –

1. एक अदद तमंचा, 315 बोर ।

2. एक अदद खोखा कारतूस।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *