खनिकर्म विभाग के राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, खनिज महानिदेशक राजपाल लेघा की कोशिशे लाई रंग…

0
IMG_20241016_120029

Oplus_131072

किसी भी विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी के प्रति अगर शीर्ष अधिकारियों का मनोयोग पूर्ण रूप से लग जाये तो परिणाम अप्रत्याशित होते है और राज्य का खजाना भरने लगता है नीति निर्धारण और विभागीय कार्यो के सरलीकरण के साथ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के महानिदेशक राजपाल लेघा ने कुछ ऐसे परिणामों के साथ उत्तराखंड के खजाने को भरने में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं…

इस वित्तीय वर्ष के पहली छमाई में विभाग ने 453.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है जो पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि तक में 255.98 करोड़ था विभाग के महानिदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि राजस्व बढ़ोतरी का कारण राज्य के उपखनिज नियमावली के सरलीकरण, ई- निविदा सह ई-नीलामी के माध्यम से नए खनिज लॉटो के चिन्हीकरण कर ई-निविदा के माध्यम से आवंटित किया जाना है उन्होंने बताया कि अवैध परिवहन को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 45 माइन चेक गेट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed