February 5, 2026

सीएम धामी की ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड  मुहिम को हरिद्वार एसएसपी परमेन्द्र डोभाल दे रहे साकार रूप, पकड़ी करोड़ों की स्मैक…

0

Oplus_131072

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूर्ण करने के लिए एसएसपी परमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है जनपद हरिद्वार में पुलिस मुस्तैदी के साथ नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ा अभियान छेड़े हुए है

इसी बीच एसएसपी परमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की सख्त रात्रि चेकिंग की मुहिम लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम साबित हो रही है। इसी कड़ी में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

रात्रि चेकिंग के दौरान जटवाड़ा पुल पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका। जांच के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश को तुरंत सरकारी अस्पताल, हरिद्वार भेजा गया। उसकी पहचान नज़ाकत अली, पुत्र केसर अली, निवासी अहमद नगर नई बस्ती, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर अस्पताल जाकर घायल बदमाश से पूछताछ की। पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी की एसएसपी ने सराहना की।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 101.5 किलोग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

घटना के दौरान बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है

 नशा उन्मूलन के खिलाफ एसएसपी परमेन्द्र डोभाल की सख्त प्रभावशाली कार्रवाई से हरिद्वार का आम नागरिक राहत की सांस ले रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed