हरिद्वार के बहुचर्चित आचार्य महामंडलेश्वर का सानिध्य, मॉडल से साध्वी बनने चली हर्षा रिछारिया, पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश खन्ना का आर्टिकल….

0

मान, मर्यादा, मान, सम्मान सबगुण रूप बस तुम ही महान… कुछ ऐसे ही शब्दों की सार्थकता को आनंद रूप प्रदान करते रहे हरिद्वार के एक बहुचर्चित आचार्य महामंडलेश्वर… मेरा साया तुम्हारा हाथ चलो चले अध्यात्म के साथ…  मॉडल से साध्वी तक का सफ़र आचार्य महामंडलेश्वर के साये में तय करने जा रही हर्षा रिछारिया के रास्ते में मानो साक्षात भगवान के दूत बनकर साधु संत खड़े हो गए उधर हरिद्वार के चर्चित आचार्य महामंडलेश्वर के मापदंडों से सुंदर एंकर व मॉडल का खूब मेल खा रहा था, आचार्य महामंडलेश्वर का दीक्षा रूपी तीर चला ही था कि संतो की फ़ौज ने भविष्य की योजनाओं पर पानी फेर दिया….

जानिए, हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार डॉ रमेश खन्ना के इस मामले पर क्या है विचार….

प्रयागराज में आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ में एक सुन्दर एंकर व माडलिंग करने वाली हर्षा रिछारिया जिसने हरिद्वार के चर्चित आचार्य महामंडलेश्वर से दीक्षा ली हैं । कुम्भ मे संतो में चर्चा का विषय बनी हुई हैं । सुर्खियो मे आई हर्षा रिछारिया को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। एक अखाडे की पेशवाई में उन्हे रथ पर बिठाने पर यह कन्ट्रोवर्सी की शुरुआत हुई है। इस बात पर कुछ बड़े सतं भड़क गये हैं। शंभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरुप महाराज ने कहा है कि यह उचित नही हैं और इसके परिणाम भुगतने होगे।

वहीं एक वीडियो में इस तथाकथित साध्वी एंकर हर्षा रिछारिया अपनी नकली जटाओं को लगवाते हुवे नजर आ रही है, इससे संत समाज में तीव्र आक्रोश है कि यह एक विश्व का विराट ऐताहिसिक धर्म का वो आयोजन है जिसमें विश्व के संतो का समागम होता हैं। यह ग्लेमर की दुनिया नहीं हैं कि नकली जटाऐं लगाकर कोई व्यक्ति स्वयं को साध्वी के रुप में प्रस्तुत करें यह घोर निन्दनीय हैं वहीं दीक्षा देने वाले आचार्य मंडलेश्वर भी इस मुददे पर चहुँ तरफ से घिरे नजर आ रहे हैं ।

                              डॉ० रमेश खन्ना

                              वरिष्ठ पत्रकार

                           हरिद्वार (उत्तराखंड)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed