सिडकुल निर्माण के लिए जारी हुई राशि, विधायक उमेश कुमार ने सीएम धामी का जताया आभार…
सिडकुल खानपुर के निर्माण कार्य शुरुआत की घड़ियां अब अंतिम चरण पहुँच चुकी है विधायक खानपुर उमेश कुमार द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम खानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के समक्ष है सिडकुल के निर्माण कार्यों हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा 50 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गयी, अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश और खानपुर क्षेत्र के विकास के लिए रखें गए इस मील के पत्थर का आभार जताया है।

