February 5, 2026

हरिद्वार के इस युवा अधिकारी से लेनी चाहिए सीख, कर्मठता से स्थापित कर रहे है विकास के नए आयाम….

0

अधिकारी का अधिकार और प्रगति में विश्वास इस ध्येय के साथ हरिद्वार के विकास में संकल्प से सिद्धि की डगर पकड़ रहे हैं हरिद्वार के युवा आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह…

आईएएस अंशुल सिंह हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में जिलेभर में निरंतर विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित कर रहे है…

इसी क्रम में हरिद्वार में जिम और इंडोर खेलों का शौक रखने वाले लोगों और खिलाड़ियों के लिए प्राधिकरण ने बड़ी खुशखबरी दी है

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स 1 मार्च से लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार से इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। देवपुरा में स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जिम्नेजियम, स्क्वैश कोर्ट, फूटसल कोर्ट, लॉन टेनिस, इनडोर क्रिकेट जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

मेंबरशिप लेने की इच्छा रखने वाले लोग स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचकर ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं। मेंबरशिप की कीमत और सुविधाओं की जानकारी के लिए 9045821555, 9045831555 इन फोन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सिटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों ने जानकारी दी की 1 मार्च से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सभी सुविधाओं को शुरू कर दिया जाएगा। प्री मेंबरशिप लेने वाले मेंबरों को काफी मुफीद दामों पर मेंबरशिप दी जा रही है। लोगों को एक छत के नीचे कई स्पोर्टस फिजिकल एक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला यह एकमात्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स है।

लगातार एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जिसके तहत शंकराचार्य चौक पर स्पोर्ट्स जोन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाकर तैयार किया गया है। बीते साल 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधुनिक सुविधाओं से लैस सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का उद्घाटन किया गया था प्रधिकरण के इतिहास में पहली बार भव्य ऑफिस के निर्माण का श्रेय भी उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को जाता है इससे पहले भी अपने कार्यकाल के दौरान में हरिद्वार को बड़ी सौगाते दे चुके है अंशुल सिंह….

पूर्व में आईपीएस में चयनित होने के बाद विकास कार्यों में अपना बेहतर योगदान देने के लिए अंशुल सिंह ने आईएएस सेवा को चुनकर विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed