चार मजदूरों के जीवन का काल बनी मर्सिडीज को चला रहा था 22 वर्षीय युवक, जानिए पूरा मामला…

0
IMG_20250313_171256

Oplus_131072

देहरादून में बुधवार रात चार मजदूरों को रौंदने वाली दर्दनाक घटना से हर तरफ शौक की लहर छाई रही, देहरादून पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी को बरामद कर चालक को भी हिरासत में ले लिया, मर्सिडीज कार को 22 वर्षीय युवक चला रहा था। उस युवक के साथ 12 साल का उसका भांजा भी कार में सवार था।

  एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि उस वक्त गाड़ी की स्पीड 70- 75 किलोमीटर प्रति घंटे थी। पुलिस ने इस घटना के बाद लगातार छानबीन की और काफी मशक्कत के बाद कार के बारे में जानकारी मिली, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को भी बरामद किया। कार चालक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed