यूकेडी का हिस्ट्रीशीटर कार्यकर्ता गिरफ्तार, रेस्टोरेंट से ज़बरन वसूली के मामला, जानिए पूरी ख़बर…
Oplus_131072
देहरादून के थाना राजपुर और थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत होटल और रेस्टोरेंट जबरन घुसकर धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों से जबरन पैसे लेने के मामले में यूकेडी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना रायपुर और थाना राजपुर में आशुतोष नेगी ओर आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए गए थे एक रायपुर और दूसरा राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दो नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था,सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है यूकेडी का कार्यकर्ता आशुतोष नेगी पौड़ी का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर पौड़ी में करीब 08 मुकदमे दर्ज है।
