नशा युवाओं का भविष्य करेगा नष्ट, पूर्व विधायक रंजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर ठेके के विरुद्ध आंदोलन शुरू…
जनप्रतिनिधि की आवाज़ जनभावनाओं और जनभागीदारी से निरंतर मजबूत होती है समाज मे नशे की लत के विरुद्ध सामुहिक रोकथाम के प्रयास बड़े आंदोलन का रास्ता तैयार करता रहा है उत्तराखण्ड के रामनगर में पूर्व विधायक रंजीत रावत के नेतृत्व में लोगों ने शराब के ठेके के विरुद्ध जनांदोलन छेड़ दिया…
रामनगर के पाटकोट रोड से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होने लगा है, कांग्रेस के पूर्व विधायक रंजीत रावत के नेतृत्व में ग्रामीण लगातार इस शराब के ठेके का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के बारे में तो शराब का ठेका खुलने से युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा और नशे का प्रचलन बढ़ने लगेगा। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार और जिला प्रशासन को जल्द ही इस दिशा में उचित कार्रवाई करनी चाहिए जिससे इस शराब की दुकान को बंद किया जा सके। उत्तराखंड देवभूमि है और यहां प्रशासन राजस्व बढ़ाने के लिए जगह जगह शराब की दुकानें खोलने लगा है जो सही नहीं है।






