हरिद्वार में चाइनीज़ मांझा बेचने पर बड़ी कार्रवाई, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के सख़्त निर्देश, होगी जेल, ज्वालापुर में पकड़ा गया अवैध मांझा….
जनपद हरिद्वार में जानलेवा चाइनीस मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के सख्त निर्देशों का असर साफ़ दिखाई देने लगा है जानलेवा चाइनीज मांझे पर ज्वालापुर थाना प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा ने तत्काल एक्शन लेते हुए अलग अलग टीमें बनाकर अवैध चाईनीज मांझा बेचने वाले के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की।
वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण बाजार ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत पतंग बेचने वाली दुकानों पर चेकिंग की कार्रवाई की गई तो मुखवीर ख़ास की सूचना पर मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में बंद कमरे में भारी मात्रा में अवैध चाइनीस मांझा रखा होने की सूचना पर अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर मय चेतक 18 कर्म.गण हे. कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद कांस्टेबल गणेश तोमर द्वारा मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस कर्मियों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया, भागने का कारण व नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब निवासी मोहल्ला लोधा मण्डी मेहतान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया तलाशी में कमरे के अंदर अवैध चाइनीस मांझे के 02 प्लास्टिक के कट्टे रखे है दोनों कट्टों को खोलकर चेक किया तो कट्टो के अंदर भारी मात्रा में चाइनीस मांझा मिला जिसे मौके पर ही सील कर नमूना मोहर लिया गया अभियुक्त दानिश उपरोक्त को जुर्म धारा से अवगत करा कर मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

अवैध चाईनीज मांझे की बिक्री के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 64/2026 धारा 125,223 BNS पंजीकृत किया गया जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
दानिश पुत्र तय्यब निवासी मोहल्ला लोधा मण्डी मेहतान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामद का विवरण
133 गट्टु अवैध चाईनीज मांझा बरामद
पुलिस टीम
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार
2-अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर
3-हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद
4-कांस्टेबल गणेश तोमर
5 का0 अमित गौड़
6 का0 राजेश बिष्ट
7 का0 ताजबर सिंह
