हरिद्वार में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने संभाला चार्ज, प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है गिनती…
उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस के बाद हरिद्वार के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपना चार्ज संभाल लिया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और पत्रकारों को आगामी महाशिवरात्रि की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।
नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह द्वारा हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से हरिद्वार की कमान संभाली। उसके बाद हरिद्वार सीसीआर टावर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि कल होने वाले महापर्व महाशिवरात्रि पर कानून-व्यवस्था, यातायात और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसको लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा उनकी टॉप प्रायोरिटी रहेगी। साथ ही हरिद्वार में होने वाले आगामी आयोजनों को लेकर सुरक्षा और समन्वय पर भी विशेष नजर रहेगी।
