हर हर महादेव के जयघोष से खुला बाबा केदार का द्वार, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराई पहली पूजा…

0

रुद्रप्रयाग: आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले गए, जय बाबा केदार के जयघोष से गूंजा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि-विधान से पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कराई, इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

दर्शन करने देश-विदेश से पहुंचे हजारों तीर्थ यात्रियों में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा अच्छी व्यवस्था की गयी है पहले ही बैच में श्रद्धालुओं को जल्दी दर्शन हुए है सामान्य दर्शन करने वाले अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आराम से दर्शन हो यही हमारा उद्देश्य है उन्होंने कहा कि यात्रा नियमों साफ़ सफ़ाई का पालन करें, माननीय प्रधानमंत्री जी ने सभी से भी अपील की है प्लास्टिक मुक्त ग्रीन चार धाम यात्रा के उद्देश्य को हम सब पूरा करें.

इस बार धाम में श्रद्धालुओं को अधिक सख्ती देखने को मिल सकती है मंदिर समिति ने बताया कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed