चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आगमन तेज, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने ख़ुद केदारनाथ में डाला डेरा, ग्राउंड जीरो पर संभाला मोर्चा…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ: 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अबतक 28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गए जिनमें 8 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए धामी सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए है…
केदारनाथ धाम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए …. उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए जहां एक तरफ जिला प्रशासन धरातल पर काम करता हुआ नजर आ रहा है… तो वहीं दूसरी तरफ शासन के आला अधिकारियों ने भी केदारनाथ में डेरा जमा दिया है।
आज गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय द्वारा केदारनाथ में ग्राउंड ज़ीरो पर व्यवस्था का जायज़ा लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यो के लिए निर्देशित किया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सभी तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
चारधाम यात्रा में अबतक सबसे अधिक दर्शनार्थियों की संख्या केदारनाथ में दर्ज की गयी, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद किये हुए आज आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मौके पर केदारनाथ यात्रा मार्ग सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और पुलिस अधिकारियों को विभिन्न पहलुओं पर निर्देशित किया।
अधिकारी रोजाना जहां यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं तो वहीं फील्ड में उतर पर व्यवस्थाओं को भी देख रहे है जिसमें कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दुरुस्त करने का काम भी करवा रहे। केदारनाथ धाम में कपाट खोलने के बाद से ही रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं …जिससे भीड़ नियंत्रण करना और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता हुआ नजर आ रहा था … लेकिन अब गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ओर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने केदारनाथ धाम में ही डेरा जमा लिया है ताकि यात्रा को ओर बेहतर बनाया जा सके। आपको बता दे की गढ़वाल कमिश्नर और आईजी इन दिनों फील्ड में उतर पर यात्रियों से बात भी कर रहे हैं …. यात्रा व्यवस्थाओं पर जो सुझाव मिल रहे है उन्हें तत्काल धरातल पर लागू करवा रहे है ।
