कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डी. के शिवकुमार से राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह ने की मुलाकात, जानिए क्या कुछ रहा खास…..

0

नई दिल्ली: कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार पार्टी के संकटमोचक के रूप में ख्याति प्राप्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार से उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह द्वारा नई दिल्ली में मुलाकात कर कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों तथा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर डी.के.शिवकुमार से विस्तृत चर्चा की। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।

दोनों ने डी.के. शिवकुमार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत पूरे देश के लिए आस्था का केंद्र है और उनके आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।

मुलाकात के दौरान राजीव महर्षि ने डी.के. शिवकुमार से उत्तराखंड आने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस संगठन को मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता प्राप्त होगी।

इस दौरान डी.के. शिवकुमार ने उत्तराखंड के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए आभार जताया तथा भविष्य में उत्तराखंड आने की इच्छा व्यक्त की, उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed