मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने में जुटी उत्तराखंड की फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी, देहरादून में कार्यशाला का आयोजन….

0

देहरादून: मानवीय जीवन में व्यक्ति अपने कार्यस्थल, बदलते सामाजिक, पारिवारिक परिवेश मानसिक तनाव और स्वास्थ्य के विभिन्न जागरूक पहलुओं से अछूता रह जाता है उत्तराखंड मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्षों से लगातार कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा देहरादून तिलक रोड स्थित श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में प्रख्यात मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) ने छात्र जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के गुर सिखाये, पढ़ाई में मानवीय कल्पनाशीलता की अहमियत बताई और कई प्रयोग करके दिखाये, साथ ही सिखाये और पाठ्यक्रम को अधिक समय तक याद रखने की तकनीक सिखाई और मानसिक व्यायाम सिखाये। छात्रों के सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस कार्यशाला में पुलकित, द्युति, मनन और नीर ने भी सहयोग दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed