समाज सेवा की मिसाल बनी शिवसेना देहरादून, स्थापना दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर…..
शिवसेना की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आज शिवसैनिकों द्वारा दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रक्तदान शिविर में शिवसैनिकों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
रक्तदान शिविर में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन 19 जून 1966 को शिव सेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना मुंबई के शिवाजी पार्क में की थी। शिवसेना की स्थापना महाराष्ट्र के मज़दूर, मजलूमो एंव शोषित वर्ग के उत्थान के लिए की गयी, मुंबई में लगाया ये बीज आज पूरे देश में एक बड़ा वृक्ष बन गया हैं। आज शिवसेना का नाम समाज सेवा में प्रमुखता से आता हैं।
दून मेडिकल कॉलेज के डॉ शशि उप्रेति एंव आशीष चंद्र ने सभी शिवसैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शिवसेना समाज सेवा को एक मिसाल है। रक्तदान शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम काल तक चलता रहा। शिविर में रक्तदान करने वालों में जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, जितेंद्र निर्वाल, विशाल बेदी, अरविंद शर्मा, वासु परविंदा, विकास मल्होत्रा, किशन सिंघल, अभिनव बेदी, भूपेश पुरोहित , गोकुल परविंदा, हर्षित कुमार, कृष्ण कमल, विजय गुलाटी, रवि ग्रोवर, इंद्रेश सुनेजा, सार्थक गर्ग, श्रीजांश श्रीवास्तव, हार्दिक गर्ग, लालू सिंह, गौरव क्लोनी, हरजीत सिंह, शिवम् शर्मा , सोनू सिंह, आदेश चंदेल, जशन चंडोक, बॉबी सिंह, अमित बजाज, मोनू सिंह, गुलशन कुमार, लक्की सिंह, शम्बू कुमार, गुरमुख, सौरभ क्लोनी, मोहित शर्मा, अजय सिंह, अमन कुमार, गुरविंदर सिंह, मोहिउदीन अहमद सहित अनेकों लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।



















8464852905267379072.jpg)
