एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का कड़ा एक्शन, रामनगर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 62 लोग हिरासत में, मैनेजर फरार…
नैनीताल: उत्तराखंड की पुण्य धरा को पाप और चरित्रहीन लोगों की गतिविधियों को अड्डा ना बनने देने का संकल्प नैनीताल पुलिस अपनी कार्यशैली से खूब निभा रही है इसी क्रम में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उत्तराखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल रिजॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है,पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 62 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं. मामले में रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है, जबकि जनरल मैनेजर फरार है, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
रामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है,एसएसपी नैनीताल मंजू नाथ टीसी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक रिजॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया. पुलिस के अनुसार जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो इस पूरे मामले को सुनियोजित तरीके से संचालित किए जाने की ओर इशारा करते हैं।
पुलिस जांच के मुताबिक रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसके पीछे कथित रूप से देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, जांच में पता चला कि पार्टी के आयोजक ने करीब दस दिन पहले ही रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क किया था। आरोप है कि इस दौरान शराब, महिलाओं तथा कथित एक्स्ट्रा सर्विस उपलब्ध कराने की मांग की गई थी.
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक के लिए रिजॉर्ट लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये में बुक किया गया था,जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी, प्रत्येक महिला के लिए करीब 10 हजार रुपये तय किए गए थे। पुलिस इस आर्थिक लेन-देन और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.
पूछताछ के दौरान एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। पुलिस का दावा है कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी ने होटल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति और महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाए,पुलिस का मानना है कि ऐसा साक्ष्य छिपाने और जांच को प्रभावित करने की नीयत से किया गया.
इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने रिजॉर्ट परिसर को सील कर दिया है,एसएसपी मंजू नाथ टीसी का कहना है कि रिजॉर्ट का उपयोग कथित अवैध गतिविधियों और साक्ष्य छिपाने के प्रयास में किया गया, इसलिए कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे सील किया गया है। मामले में जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया, इनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं,नाबालिगों के मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है,पुलिस बाल संरक्षण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई कर रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है,मोबाइल फोन, दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तरह की पार्टियां पहले भी आयोजित की गई थीं या नहीं.
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देह व्यापार, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा,इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी ने टीम के लिए 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार की भी घोषणा की है।
फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है,पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,वहीं फरार जनरल मैनेजर की तलाश तेज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है, इस कार्रवाई के बाद रामनगर क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।


