हरिद्वार में अवैध खनन पर एक्शन, निदेशक राजपाल लेघा ने निरस्त की रिटेल भंडारण स्वीकृति, बोले अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त….
हरिद्वार: अवैध खनन का विस्तार कर सरकारी राजस्व को बट्टा बिठाने की साज़िश से खनन निदेशक राजपाल लेघा बेखबर नहीं है… धामी सरकार में खनन विभाग रिकॉर्ड रूप में राज्य का खज़ाना भर रहा है जिसका एकमात्र श्रेय पारदर्शी खनन नीति की बेहतर क्रियान्वयन के लिए निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग राजपाल लेघा को जाता है…अवैध खनन की भनक लगते ही कार्यवाही करने के लिए स्वयं मोर्चे पर मौजूद निदेशक राजपाल लेघा ने स्पष्ट कर दिया कि अवैध खनन धामी सरकार में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसी क्रम में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने हरिद्वार में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एक ही खनन सत्र में दो से अधिक बार अनियमितता पाए जाने पर लक्सर क्षेत्र के 5 रिटेल भंडारणों की स्वीकृति निरस्त कर दी गई।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा की अगुवाई में अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण की छापेमारी के सघन अभियान के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में रिटेल भण्डारणों पर की गई छापेमारी के उपरान्त भण्डारण नियमावली में प्राविधानित नियमों के अन्तर्गत एक खनन सत्र में 02 बार से अधिक अवैध अनियमितता पाये जाने पर निदेशक राजपाल लेघा द्वारा निम्न 05 रिटेल भण्डारण निरस्त कर दिये गये जिनमें राकेश कुमार पुत्र प्रेम कुमार, नि0 जैतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के पक्ष में ग्राम रामपुर रायघटी, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण, मैसर्स चैहान ट्रेडिंग कम्पनी प्रो0 रोहित पुत्र अभय राम, ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण, अमरदीप रणावत पुत्र रणवीर सिंह रणावत, नि0 128 बैंक कालोनी, पो0 अजबपुर कलां, देहरादून के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण, मैसर्स माॅ दुर्गा इन्टरप्राईजेज प्रो0 कविता पत्नी नन्दकिशोर, कबूलपुर रायघटी, जनपद हरिद्वार के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण,राबिया अन्सारी पत्नी जुल्फकार अन्सारी, नि0 ग्राम भिक्कमपुर, जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में विभाग के निदेशक श्री राजपाल लेघा का स्पष्ट कहना है कि विभाग प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण रखे जाने की सरकार की नीति/नियमों का कडाई से पालन करा रहा है, इसमें 02 बार से अधिक अवैध अनियमितता करने वाले लोगो पर शक्ति से कार्यवाही की जा रही है, किसी भी दशा में अवैध अनियमितता को विभाग स्तर पर बक्शा नहीं जायेगा और आगे भी सरकार के राजस्व को बढाये जाने के उद्देश्य से अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण की शिकायत आदि पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

