कांवड़ मेला 2026, डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित का आदेश 30 जुलाई से बंद होंगे सभी स्कूल कॉलेज, जानिए पूरी ख़बर…

0
FB_IMG_1675159794999

जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2026 प्रारम्भ होने के साथ ही दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाएगा।

कांवड़ मेले के मद्देनजर कांवड़ियों के आगमन एवं बढ़ते ट्रैफिक दबाव एवं भीड़ के कारणजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक / तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 30 जुलाई 2026 से दिनांक 11 अगस्त 2026 तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।

डीएम मयूर दीक्षित ने अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए ऑनलाईन शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed