कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अलर्ट रहा हरिद्वार पुलिस प्रशासन,भीड़ नियंत्रण पर हरिद्वार डीएम एसएसपी की व्यवस्था अब कुंभ में भी होगी सफ़ल…

0
IMG-20260811-WA0020

हरिद्वार: इस बार धर्म नगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के कुशल प्रशासनिक कार्यशैली, बेहतर समन्वय और चाकचौबंद व्यवस्थाओं के साथ करोडों कावड़ियों को स्वागत कर हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए….. हरिद्वार में 30 जुलाई से शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध वार्षिक कांवड़ मेला शिवरात्रि के पावन अवसर पर सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मेले के सफल आयोजन और निर्विघ्न समाप्ति पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत भूल्लर ने हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर कनखल स्थित प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

​इस अवसर पर एसएसपी नवनीत भूल्लर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ और मां गंगा की कृपा से यह पूरा कांवड़ मेला बिना किसी बड़ी अप्रिय घटना के सकुशल संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 4 करोड़ 80 लाख श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर जल उठाया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को संयमित एवं मधुर व्यवहार के निर्देश दिए गए थे, जिसका पालन करते हुए पुलिस ने शिवभक्तों की सेवा की। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रात्रि में विशेष रूट ओपनिंग पार्टियां तैनात की गईं और सीमा पर नियम विरुद्ध बजाए जा रहे 200 से अधिक बड़े डीजे वापस भेजे गए।

​वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों और शासन के सहयोग से सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य किया। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए पुलिस, सुरक्षा बलों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शिवरात्रि के बाद भी सावन माह के शेष दिनों में सुरक्षा और सेक्टर व्यवस्थाएं यथावत बनी रहेंगी। इसके अलावा, मेला क्षेत्र और कांवड़ पटरियों पर एक सप्ताह का बृहद स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है, जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि इस कांवड़ मेले के सफल क्राउड मैनेजमेंट और सफाई व्यवस्था के अनुभवों का उपयोग आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रबंधन में किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed