मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, उत्तराखंड सहित देशभर से जुटे लोग बधाई देने…..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, इस दौरान उपस्थित बच्चों के आत्मविश्वास एवं आत्मीय व्यवहार को देखकर सीएम धामी बेहद भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि सच कहूं तो जन्मदिवस पर इससे अनमोल उपहार कुछ और नहीं हो सकता। इन बच्चों में प्रतिभा, साहस और सपनों की कोई कमी नहीं है। इन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और हमारा साथ मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही शासन एवं भाजपा संगठन के साथ ही प्रदेशभर से सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारिता जगत से जुड़ें लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी,वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी,शाहीन चौधरी,सुखदेव तोमर द्वारा सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।





