सीबीएसई परिणाम, डीपीएस रानीपुर के छात्रों ने फिर लहराया परचम, जानिए क्यों हरिद्वार के अभिभावकों की पसंद बना यह स्कूल…
हरिद्वार: शिक्षा जगत में सफल छात्रों की प्रगति की कहानी स्कूलों में उनके साथ लंबे समय से चली निरंतर मेहनत से गढ़ी जाती है….कुछ इसी तरह छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्पित हरिद्वार के रानीपुर स्थित डीपीएस स्कूल ने सफलता के ओर अध्याय को पूरा कर दिया…. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का 10वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और शहर में शीर्ष स्थानों पर स्कूल की छात्राएं रहीं।
प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने बताया कि अक्षिता अग्रवाल ने 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, जबकि अलीशा चौधरी 99% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
मीहिका, ऋषी व आयुश ने 98.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 251 छात्रों ने 90% से अधिक अंक और 103 छात्रों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें एआई में 57 छात्र हैं।
घुड़सवारी, स्वमिंग पुल, एआई जैसी कई सुविधाओं के साथ छात्रों के बौद्धिक और शारिरिक विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले डीपीएस रानीपुर में अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना आज हरिद्वार के प्रत्येक परिवार का सपना बन गया है….


