शिव भक्तों की असीम श्रद्धा का केंद्र बना देहरादून का ईशानेश्वर महादेव मंदिर, धूमधाम से मना स्थापना दिवस….
देहरादून: देशभर में असीम श्रद्धाभाव के साथ मनाए जा रहे गंगा दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर आज देहरादून के धोरण मार्ग स्थित श्री श्री ईशानेश्वर शिव मंदिर के 31वें स्थापना दिवस पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा, हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।मंदिर के संस्थापक व ईशानेश्वर जी रिलिजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक कुमार घोष के साथ श्रद्धालुओं ने हवन किया साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के उपरांत शाम को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा मंडल (उत्तर), गायत्री परिवार, देहरादून की ओर से दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मंडल गायत्री परिवार के प्रतिनिधि अतुल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष मंदिर के स्थापना दिवस पर पूजा, दीपयज्ञ, भंडारे का आयोजन सामुहिक सहभागिता के साथ पूरा किया जाता है उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के युग निर्माण संकल्प को पूर्ण करने के लिए संस्कारवान पीढ़ी एवं व्यक्ति निर्माण के लिए नींव में आध्यात्मिक चिंतन की बेहद अहम भूमिका है अखिल विश्व गायत्री परिवार का प्रत्येक कार्य विश्व मानवता की रक्षा एवं प्राचीन ऋषि परंपरा पर चलते हुए भारत के गौरव को आगे बढ़ाना है।कार्यक्रम में मुख्य पुजारी कमला प्रसाद मुखर्जी, राजीव गौड़, अतुल चौहान, प्रिया चौधरी, बलराम शर्मा, प्रकाश चंद्र जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






