स्वच्छ हरिद्वार के संकल्प को पूर्ण करने में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ जुटे डीएम मयूर दीक्षित, शुरू किया कंट्रोल रूम…

0
IMG_20251223_112145

Oplus_131072

 हरिद्वार जनपद में बड़े स्तर स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्प कर लिया है। जिसका प्रभाव नियमित रूप से हरिद्वार जिला प्रशासन की कार्यशैली में भी देखने को मिल रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां नागरिक अपने सुझाव और शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए मोबाइल नंबर 8273371714 जारी किया गया है। विकास भवन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है, ताकि शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सके।

कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी सी.एम. त्रिपाठी बनाए गए हैं, जबकि इसकी निगरानी जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश करेंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक तुरंत पहुंचाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जन सहभागिता से ही हरिद्वार को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed