रेल कनेक्टिविटी या इकनॉमिक कॉरिडोर सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दिल्ली आलाकमान को पूर्ण विश्वास, राज्य को मिल रही बड़ी सौगातें….

0

राज्य में मुख्यमंत्री के नेतृत्व की क्षमता दिल्ली में केंद्र सरकार से विषमता में भी लाभ की सीमा लंबी करा लेती है…कोई कॉरिडोर हो या सड़क हाईवे, एक्सप्रेसवे रोपवे, सफल चारधाम यात्रा की बात सीएम धामी के नेतृत्व में बीते चार सालों से अधिक के कार्यकाल ने उत्तराखंड में वो कर दिखाया जो अब तक के किसी सीएम के कार्यकाल में नहीं हुआ, टनल हो नल, सड़क हो या रेल कनेक्टिविटी, रफ़्तार के साथ लगातार बढ़ते विकास कार्यों के दायरे के साथ धुरंधर धामी की दिशा विकास पथ पर दूरदर्शिता भरी रही जिसका नजारा आज राज्य में चारों तरफ़ देखने को मिल रहा है….

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना विज़न दोहराया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके नेतृत्व में पुनः भाजपा की जीत का विश्वास दोहराया, सीएम धामी का कार्यकाल एक विजनरी नेतृत्व की क्षमता को साबित कर रहा है… आज मंच पर पीएम मोदी और सीएम धामी की जुगलबंदी ने स्पष्ट संकेत दे दिए की शीर्ष नेतृत्व सीएम धामी के नेतृत्व में तीसरी जीत की कहानी गढ़ने के लिए तैयार है।

आज कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की, जहां उन्होंने देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यह रोड शो कई मायनों में खास रहा, क्योंकि बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे लंबा रोड शो है।
रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed