September 9, 2026

समाज को एकजुट करती हरिद्वार में वैश्य समाज की महिला विंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन….

0
IMG_20250106_125025

Oplus_131072

संस्कृति, सभ्यता और कला पूरे समाज को एकजुट रखती है जनपद हरिद्वार में वैश्य समाज की महिला विंग द्वारा आयोजित विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के प्रति एकजुटता का अनोखा भाव देखने को मिला जहां कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई व गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया…

हर वर्ग की महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य में प्रतिभाग किया। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की प्रस्तुति ने समा बाँध दिया, प्रस्तुति में नाट्य कार्यक्रम के प्रारूप में रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान को बड़ी सरलता के साथ प्रस्तुत किया गया। रानी लक्ष्मी बाई मंचन कर देश भक्ति के रंग बिखेर कर सभी को रोमांचित कर दिया।

वैश्य बंधु समाज का कार्यक्रम में लोक संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला कार्यक्रम में जहां महिलाओं ने गढ़वाली और कुमाऊनी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

गीत गोविंद बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में हरिद्वार के वैश्य समाज से जुड़े हुए सभी परिवारों ने प्रतिभा किया आयोजकों का कहना है कि समाज को एकजुट करने के लिए प्रतिवर्ष इस तरह के प्रयास किए जाते हैं इस साल लोक संस्कृति के साथ-साथ देशभक्ति का मिश्रण करने का प्रयास किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed