खनन निदेशक राजपाल लेघा की कड़ी सख्ती, अवैध खनन के विरुद्ध अभियान…

0
37e1f36528558a55f90c1fd5fe03f3c8

खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर राज्य के सभी जनपदों के अधिकारी अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए तत्प्रता बरतते हुए दिखाई दे रहे है आज जनपद देहरादून के जिला खान अधिकारी नवीन सिंह को अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए शिकायती स्थल पर पहुँचे, जहां पर एक जेसीबी मशीन व एक डंपर को अवैध खनन परिवहन करते हुए पाया गया, जिन्हें भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय खनिज भवन भोपालपानी में लाकर सीज कर दिया गया, साथ ही खनन किये भाग कि पैमाईश भी कि गई। 

जिला खान अधिकारी देहरादून नवीन सिंह द्वारा बताया गया कि सौडा सरोली तहसील सदर में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर तुरंत संज्ञान लिया गया, उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed