राष्ट्रीय स्तर पर फिर से उत्तराखंड खनन विभाग का लहरायेगा परचम, खनन निदेशक राजपाल लेघा होंगे सम्मानित…
देहरादून: एक फैसला फांसला घटा देता है… पारदर्शी व्यवस्था बना देता है… बढ़ा देता है राजस्व लाभ… दिखा देता है कि एक अधिकारी की दूरदर्शी सोच कैसे खनन जैसे महत्वपूर्ण विभाग को राज्य के लाभ का खजाना बन जाती है… उत्तराखंड खनन विभाग के निदेशक के रूप में राजपाल लेघा के नेतृत्व, पारदर्शी प्रशासन और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि उत्तराखंड सरकार को “इंडियाज़ ऑनेस्ट इंडिपेंडेंस ऑनर” जैसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला यह पुरस्कार खनन निदेशक राजपाल लेघा की निष्ठा, ईमानदारी और दिन-रात की अथक परिश्रम का परिणाम है।
28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में खनन निदेशक राजपाल लेघा को सम्मानित किया जाएगा। बतौर खनन निदेशक राजपाल लेघा का कार्यकाल यह सिद्ध करता है कि जब नेतृत्व दृढ़ संकल्प और ईमानदारी से कार्य करता है तो उसके परिणाम पूरे राज्य की प्रगति में दिखाई देते हैं।

