November 13, 2026

निस्वार्थ सेवा की अद्भुत मिसाल स्वामी राम के 31वें महासमाधि दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देशभर से जुटे अनुयायी….

0
Screenshot_20261113_205050_Gallery

देहरादून: सेवा, साधना, जनकल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले स्वामी राम के 31वें महासमाधि दिवस पर जौलीग्रांट स्थित हिमालयन संस्थान में आराधना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज की मौजूदगी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अनुयायियों ने शिरकत कर स्वामी राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान नैनीताल की पहाड़ फाउंडेशन को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि स्वामी कैलाशानंद जी महाराज और SRHU अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने पहाड़ फाउंडेशन को गोल्ड मेडल, 10 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी राम के मानव सेवा, योग और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को पूरे समाज से अपनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *