पारदर्शी कार्यशैली बनी विजलेंस उपनिरीक्षक संजीव त्यागी के सम्मान का आधार, पावर कारपोरेशन निदेशक अनिल कुमार ने किया सम्मानित….

0

Oplus_131072

सशक्त निर्भीक पारदर्शी कार्यशैली हमेशा सम्मान और विश्वास का आधार बनकर किसी भी अधिकारी की यश, कीर्ति और सम्मान को चारों दिशाओं में फैला देती है…कुछ ऐसे ही शब्दों को चरितार्थ करते उत्तराखंड पवार कारपोरेशन लिमिटेड में सतर्कता सेल के उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी….

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (उपाकालि) के प्रबन्ध निदेशक अनिल कुमार ने सतर्कता सेल के उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें प्रदेश में बिजली चोरी रोकने और विशेष रूप से अधिक AT&C losses वाले क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के लिए दिया गया है।

संजीव कुमार त्यागी ने हरिद्वार के लक्सर, रुड़की और मंगलोर के देहात क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर सतर्कता दल का नेतृत्व किया और पुलिस बल व PAC के उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनके इस प्रयास से प्रातःकालीन छापेमारी और चेकिंग अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। प्रबन्ध निदेशक अनिल कुमार ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रशस्ति-पत्र की प्रतियां उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक कार्यालय को भी भेजी गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed