आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल की सख़्ती, तय समय सीमा के बाद चले बार तो संचालक कानून कार्रवाई के लिए रहे तैयार…

0

Oplus_131072

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों बार में हुए विवाद को लेकर सुबह सड़कों पर हुई फायरिंग में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से दर्दनाक मौत हुई कानून व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच लोगों में भारी रोष व्याप्त है घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिसके मद्देनजर सुबह तक संचालित हो रहे बार और लाउंज पर सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

अब इस मामले को लेकर आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब परोसने के लिए विभाग द्वारा समय निर्धारित किया गया है निर्धारित समय के बाद यदि कहीं शराब परोसी जाती है तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि जो बार और रेस्टोरेंट अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। विभाग ने निगरानी और सख्ती बढ़ाते हुए आबकारी इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी तय की है ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

आयुक्त ने बताया कि संबंधित बार को पहले भी नोटिस जारी किया गया था लेकिन नियमों की अनदेखी जारी रहने पर अब निलंबन की कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed