उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर लोकपर्व हरेला, इस मौके पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने देहरादून में शुरु किया वृक्षारोपण अभियान…

0
IMG-20260716-WA0017

देहरादून: पर्यावरण संरक्षण प्रकृति को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से ‘हरित दून अभियान’ का शुभारंभ किया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, स्वयंसेवी संगठनों और अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत किया।

हरेला लोकपर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष अभियान का उद्देश्य देहरादून को अधिक हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि हरित दून अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed