राष्ट्रसेवा की मिसाल संयुक्त नागरिक संगठन के 9वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित, पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय रहे उपस्थित….

0
Screenshot_20260814_163616_Gallery

देहरादून: सेवा, सहयोग और देशप्रेम की भावना आज भी समाज के विभिन्न संगठनों में व्यापक रूप से समाहित है जहां विचारधारा महज राजनीति का मुद्दा नहीं बल्कि संगठन का एकमात्र लक्ष्य जनहित में निहित है…. देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करतार सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन कार्यक्रम जनसेवा के क्षेत्र में सम्मान का प्रेरणा स्थल बन गया, इस मौके पर संगठन का 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस एनेक्सी), देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजी बहल और एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

​कार्यक्रम के दौरान संगठन के नौ वर्ष पूरे होने पर खुशी व्यक्त की गई और संस्था से जुड़ी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व उनके प्रतिनिधियों को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सामाजिक सेवा, निस्वार्थ योगदान और राष्ट्रहित में सांप्रदायिक सौहार्द, पारस्परिक मित्रता व देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने वाले लोगों को प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजी बहल ने कहा कि उनकी संस्था कई अन्य संगठनों के साथ मिलकर आपसी समन्वय के साथ जनहित और समाज सेवा के कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और अच्छे कार्य करने वालों के लिए एक उत्प्रेरक (कैटलिस्ट) का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनांए देते हुए किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed