भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय टीम में साधे कौनसे समीकरण, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी सहित उत्तराखंड के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी….

0
FunPic_20260817_183137961

देशभर में विधानसभा चुनावों के नजदीक भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय टीम का गठन कर कई समीकरण और क्षमतावान नेताओं की ताक़त को फिर से सही दिशा में साधने का प्रयास किया है।

उत्तराखंड से जिन चार चेहरों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी उनके चयन के साथ ही अनुभव, सक्रियता, ज़मीनी जुड़ाव और भविष्य की आहटों के लिए सम्भावनाओं को गति देने की कोशिशों की छाप शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले में छिपी हो सकती है?

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन ने अनुभव का लाभ विचारधारा की मजबूत नींव को फिर से विधानसभा चुनावों में जीत की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी दे दी

लगातार 2014 से राष्ट्रीय स्तर पर तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा दी गयी राष्ट्रीय प्रवक्ता फिर मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अनिल बलूनी के कंधों पर संगठन का विश्वास लगातार मजबूत करने का मौका दे रही है… विश्वास और संगठन प्रणाली का यह क्रम निर्बाध रूप से सांसद अनिल बलूनी को मौका दिए हुए है।

साथ ही राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक बने आलोक भट्ट के रूप में संगठन ने एक विश्वत कार्यकर्ता को लगातार आगे बढ़ाकर संगठन की पौध को वृक्ष बनने का अवसर दे दिया…

राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री के रूप में महेंद्र पांडेय को मिली जिम्मेदारी अनुभव और विश्वस्त कार्यप्रणाली का बेहतर मुक़ाम साबित हो सकते है… इसी के साथ ही उत्तराखंड के सभी चार लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका देकर शीर्ष नेतृत्व ने अनुभव, काम और भविष्य को साधकर विधानसभा चुनावों के लिए भी मजबूत समीकरण साधने का प्रयास किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed