November 28, 2026

उत्तराखंड के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी देवेंद्र पींचा बने एसएसपी पौड़ी, पदभार किया ग्रहण…

0
FB_IMG_1795850730617

पौड़ी: जनपद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देवेन्द्र पींचा ने जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रचलन और साइबर अपराध जैसी चुनौतियों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा की।

एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि पौड़ी जनपद को नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता भी बेहद जरूरी है। वहीं लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर भी एसएसपी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और समय के साथ अपराध करने के तरीकों में बदलाव हो रहा है। ऐसे में आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *