जनप्रिय से जनहितकारी सोच की प्रामाणिकता को सिद्ध करते गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के कार्य, स्थानीय लोगों, पर्यटकों को दी खुशखबरी…

0
FB_IMG_1784022114934

गढ़वाल लोकसभा की जन आकांक्षाओं के समर्पित भाव… वो सांसद जिसने कभी जनता की मांगों को भार नहीं समझा बल्कि उन मांगो को अपने व्यक्तिगत राजनीतिक कौशल और शीर्ष संबंधों का प्रयोग कर पूर्ण मनोयोग से पूरा कराया… ऐसे शब्दों को सार्थकता प्रदान करने वाले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी…जिनके जनहित को समर्पित कार्य एक प्रमाण के रूप में जनता के दिलों में बसते जा रहे है… हाल ही में सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशखबरी साझा करते हुए लिखा कि “लंबे प्रयासों के बाद रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ  18 जुलाई को होने जा रहा है। स्थानीय जनता द्वारा निरंतर उत्तराखंड की इस महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी जिसे कॉर्बेट सिटी भी कहते हैं, के लिए देहरादून से सीधी ट्रेन की माँग की जा रही थी।”

सोशल मीडिया पर लिखते हुए सांसद बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  देश के आम नागरिकों के जीवन को  सुविधा जनक बनाने के प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होने सदैव उत्तराखंड की रेल सेवाओं के लिए प्राथमिकता से उदारता दिखायी, अब स्थानीय जनता को देहरादून से संबंधित सरकारी व निजी कार्यों के लिए और उत्तराखंड आने वाले देशभर के पर्यटक और श्रद्धालु कॉर्बेट नेशनल पार्क भ्रमण के लिए इस सीधी ट्रेन का लाभ ले सकेंगे ।

उन्होंने कहा कि अभी प्रयोग के तौर पर इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। बाद में यात्रियों की संख्या के आधार पर रेल प्रशासन इसका संचालन सप्ताह में चार या पाँच दिन करेगा

सांसद बलूनी ने रामनगर क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें यह दोहरी खुशखबरी मिलने जा रही है, इससे पूर्व धनगढ़ी पुल भी आम जान की सुविधा के लिए समर्पित हो चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed