सामाजिक कार्यों में सजग भूमिका निभा रही डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित की धर्मपत्नी प्रज्ञा दीक्षित, सैनिटरी वेस्ट प्रबंधन पर किया महिलाओं को जागरूक….

0

Oplus_131072

हरिद्वार: पद की गरिमा और उस पद से जुड़े लोगों का सामाजिक कार्यकर्ता और जनहित के विषयों में तत्पर रहना किसी भी समाज में सकारात्मक संदेशों का महत्वपूर्ण केंद्र बन जाता है…कुछ ऐसा ही संदेश दे रही है हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की धर्मपत्नी ओर प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित….

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी और प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच एक बार फिर जागरूकता और सेवा की मिसाल पेश की। हरिद्वार के रावली महदूद ग्राम पंचायत पहुंचीं प्रज्ञा दीक्षित ने सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए और उन्हें स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी सही जानकारी मिल सके।

प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं कल संबोधित करते हुए कि मासिक धर्म कोई संकोच का विषय नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने बताया कि सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उसका सही तरीके से निस्तारण करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि लापरवाही पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।उन्होंने महिलाओं को यह भी जानकारी दी कि नगर निकाय की ओर से अब विशेष कचरा संग्रहण वाहन संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मेडिकल और सैनिटरी वेस्ट को अलग तरीके से निस्तारित किया जाता है। प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं से अपील की कि वे इस विषय पर झिझक छोड़ें, खुद जागरूक बनें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं व किशोरियों को भी जागरूक करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed