चिकित्सा जगत में जनसेवा में प्रतिबद्ध जौलीग्रांट का हिमालयन हॉस्पिटल, डॉक्टरों ने किड़नी ट्रांसप्लांट में गढ़ा नया आयाम…

0
Screenshot_20260809_122619_WhatsApp

देहरादून: सेवा संकल्पों के लिए नियमित प्रतिबद्धता आपके मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का परिचायक है और जब अधिकतर जगहों पर अस्पतालों की उच्चस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सिर्फ़ धनार्जन का साधन दिखाई देती है तो वहीं देहरादून के जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल चिकित्सा जगत में सेवा और सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है हॉस्पिटल ने हाल ही में सफलतापूर्वक अपना 100वां किडनी प्रत्यारोपण कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

इस अवसर पर हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि 100वां किडनी प्रत्यारोपण संस्थान के चिकित्सकों, नर्सिंग टीम और सपोर्ट स्टाफ की निरंतर मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान किडनी प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों तथा किडनी डोनर के परिजनों को हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के माध्यम से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार और नया जीवन देने का प्रयास लगातार जारी है।

हिमालयन हॉस्पिटल की इस उपलब्धि को उत्तराखंड सहित आसपास के राज्यों में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed