वैश्विक ईंधन संकट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील पर सूचना जनसंपर्क विभाग का नो व्हीकल डे, ख़ुद सूचना महानिदेशक पहुँचे इलेक्ट्रिक वाहन से…

0
IMG_20260516_115344

Oplus_131072

देहरादून: वैश्विक ईंधन संकट और उसके बढ़ते प्रभाव के बीच ईंधन संरक्षण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील का असर अब सरकारी विभागों में दिखने लगा है। ईंधन बचाने की अपील पर सूचना लोकसम्पर्क विभाग ने शनिवार को नो व्हीकल डे घोषित किया था…. जिस पर सूचना विभाग ने महानिदेशक बंशीधर तिवारी से लेकर तमाम अधिकारी ओर कर्मचारी साइकिल ओर इलेक्ट्रिक वाहन से निदेशालय पहुंचे और अपना कार्य किया। 

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ओर फिर मुख्यमंत्री धामी ने जो अपील की थी … उसी के अनुरूप पर सूचना विभाग ने शनिवार को नो व्हीकल डे घोषित किया था और उसी का अनुपालन विभाग के कार्मिकों ने किया है। साथ ही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि देशहित के लिए जो अपील की गई है उसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। 

सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक के.एस चौहान ने भी इस मुहिम में अपने को जोड़ते हुए हुए पैदल इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग किया ताकि ईंधन को बचाया जा सके। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed