प्रशासनिक दक्षता की पहचान बने उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारी, राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी का मिलेगा सम्मान….
देहरादून: मौका मुआयना दिखाता है आईना… चाहें वो सत्ता का हो या धरातल पर चल रही किसी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था…फैम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” की प्रारंभिक सूची ने स्पष्ट किया कि कार्यशैली की पहचान किसी भी अधिकारी को सम्मान और प्रशंसा का प्रतिभागी बनाये रखेगा, किसी भी जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली उस जिले के लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करती है और इस प्रतिष्ठित सम्मान के मानकों पर खरा उतरने वाले सभी जिलाधिकारी सम्बंधित जिलों के नागरिकों के दिलों में अपनी कार्यशैली के प्रभाव से विशिष्ट सम्मान रखते है …
उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी प्रशासनिक कार्यकुशलता से राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” की प्रारंभिक सूची में राज्य के पांच जिलाधिकारियों को देश के शीर्ष 100 अधिकारियों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरवशाली क्षण है।
देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्य, प्रशासनिक दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर यह चयन किया गया है। प्रारंभिक सूची में लगभग 100 जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नरों को शामिल किया गया है, जिनमें से आगे शीर्ष 25 अधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। उनके नाम फेम इंडिया मैगजीन के जून अंक में प्रकाशित होंगे।
उत्तराखंड से चयनित अधिकारियों में रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा, उधम सिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया, उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य, हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित और नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य की प्रशासनिक क्षमता और बेहतर कार्यशैली को सूचक है।

